Skip to product information
1 of 1

Prakash Books

Hindi Pakistan Ka Safar/पाकिस्तान का सफ़र

Hindi Pakistan Ka Safar/पाकिस्तान का सफ़र

Regular price Rs. 157.50
Regular price Rs. 175.00 Sale price Rs. 157.50
Sale Sold out
Quantity

महान अभिनेता बलराज साहनी का एकमात्र यात्रा वृत्तांत है — पाकिस्तान का सफ़र।
इस यात्रा वृत्तांत में साहनी ने पाकिस्तान की अपनी रोमांचक यात्रा के बारे में लिखा है।
साहनी जब सारी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके थे, तो उन्हें तब अपना वह घर बहुत याद आने लगा, जिसके आंगन में उनका बचपन बीता था, लेकिन अब वह घर पाकिस्तान में था और साहनी हिंदुस्तानी नागरिक थे। अब वह पाकिस्तानी घर उनका नहीं था, न ही उस घर में उनके कोई संबंधी रहते थे, अब तो वह घर किन्हीं अनजान लोगों का था, उसके मालिक कोई और थे, इसलिए साहनी को उस घर में जाने में संकोच हो रहा था। लेकिन सिकंदर ने साहनी को समझाया कि वह बेकार-से तकल्लुफ़ात का शिकार हो रहा है और नि:संकोच अपने पुराने घर को देखने के लिए उसे पाकिस्तान अवश्य जाना चाहिए।
अपने पुराने घर और बचपन के दोस्तों की गलियों को निहारते हुए साहनी ने जब उस दरवाज़े पर दस्तक दी, जिसके आंगन में उनका बचपन बीता था, तो घर के मालिक ने उन्हें गले से लगा लिया और एक मालिक की तरह उनका स्वागत किया।

  • Quality Checked
  • Easy Returns
  • Fast Delivery
View full details